
हमारे बारे में
शादी की तैयारी का भरोसेमंद, साफ़ रास्ता।
गार्डन मालिकों को सही ग्राहक और आसान हिसाब, परिवारों को असली जानकारी — दोनों एक जगह।
आपकामंडप क्यों
मध्य प्रदेश के छोटे शहरों में शादी का गार्डन ढूंढना आज भी जान-पहचान, फ़ोन कॉल और कई चक्करों पर टिका है। रेट पूछने पर मिलता है, फोटो पुरानी होती हैं, और तारीख खाली है या नहीं — यह जानने के लिए भी फ़ोन करना पड़ता है।
गार्डन मालिकों की तरफ़ भी यही हाल है। अच्छी जगह और अच्छा काम होने के बावजूद बुकिंग रजिस्टर और याददाश्त पर चलती है, और दिन का बड़ा हिस्सा सिर्फ़ सवालों के जवाब देने में जाता है।
आपकामंडप इन दोनों को जोड़ता है: गार्डन की असली जानकारी एक जगह, और मालिक के लिए बुकिंग का साफ़ हिसाब।

हम टेक मार्केटप्लेस हैं, इवेंट मैनेजर नहीं।
हम आपके और परिवार के बीच आकर शादी का ठेका नहीं लेते। गार्डन आपका, ग्राहक आपका, रेट आपके — हम सिर्फ़ मिलने और हिसाब रखने का रास्ता आसान करते हैं।
शुरुआत रीवा से
हम सबसे पहले रीवा के मैरिज गार्डन और बैंक्वेट हॉल के साथ काम शुरू कर रहे हैं, ताकि हर गार्डन पर हमारी टीम खुद जा सके और लिस्टिंग सही बने। रीवा में काम पक्का होने के बाद आगे बढ़ेंगे।